ठुल्लीवाल के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने सिमरजीत कौर निवासी भदलबड़ के बयानों पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर पर मामला दर्ज किया है। सिमरजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति हरपिंदर सिंह का बस स्टैंड भदलबड़ पर इंतजार कर रही थी। जब उसका पति हरपिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर बरनाला साइड से आ रहा था तो सामने रायकोट साइड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। इसके चालक ने उसके पति के मोटरसाइकिल के बीच टक्कर मार दी। इससे उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया और ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


