हादसे में मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा राशि का चेक सौंपा

बालोद| संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने विद्युत दुर्घटना में मृत पशु मालिकों को मुआवजा राशि का चेक वितरण किया। 18 मई 25 को जिले के बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड में विचरण के दौरान 2 गाय एवं 1 भैंस सहित 3 पशुओं की मृत्यु हो गई थी। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी व राज्य शासन द्वारा पशु मालिकों को मुआवजा राशि प्रदान किया गया है। जिसमें पशु मालिक धरम सिंह साहू, कुमार साहू एवं रिनेश कुमार साहू को आर्थिक सहायता राशि के रूप में 32 हजार 800 रुपए का चेक प्रत्येक को वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *