हादसों के बाद चेता प्रशासन:बारिश से सड़कों पर हुए गड्‌ढ़ों को भरने का काम शुरू

धौलपुर शहर की सड़कों में गड्ढ़ों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पैलेस रोड पर एक ऑटो गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो ड्राइवर सहित एक बुजुर्ग और दो महिलाएं गड्ढे में फंस गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दैनिक भास्कर डिजिटल पर इस घटना की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने देर रात से ही गड्ढ़ों को भरवाने का काम शुरू कर दिया। बारिश के बाद से ही धौलपुर शहर की अधिकांश सड़कों पर गहरे गड्ढ़ बन गए हैं, जिनमें प्रतिदिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। शहर के प्रमुख गुलाब बाग चौराहे पर जलभराव की समस्या को लेकर भी खबर प्रकाशित हुई थी। प्रशासन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए रातभर कार्यवाही शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर हाईवे किनारे की सर्विस रोड पर बंद पड़े नालों को खोलने का काम भी शुरू किया गया है। वहीं, शहर की सड़कों में गड्ढ़ों को भरवाने के लिए गिट्टियां डाली जा रही हैं। धौलपुर में कई सालों से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके कारण स्थानीय लोग बार-बार प्रदर्शन कर चुके हैं। जलभराव और सड़क खराबी को लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *