हादसों पर रोकथाम के लिए हाईवे पर स्पीडो मीटर से जांच

कोरबा | हाईवे पर वाहनों के तेजरफ्तार में आवाजाही करने के कारण लगातार हो रहे हादसे पर रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम स्पीडोमीटर से गति सीमा की जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है। हाईवे पर रफ्तार की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। खासकर कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे के बिना डिवाइडर के होने की वजह से वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो रही है। ब्लैक स्पॉट पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जरूरी उपाय करने के बाद भी वाहनों की तेजरफ्तार व चालकोें की लापरवाही की वजह से हादसे हो रहे हैं । जिसके मद्देनजर एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी कोरबा लखन पटले व एएसपी कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस की टीम अब हाईवे पर स्पीडोमीटर लेकर जांच के लिए पहुंच रही है। बांगो क्षेत्र में सड़क किनारे स्पीडोमीटर से वाहनों की गति सीमा की जांच के बाद मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है। वहीं कटघोरा से पाली के बीच भी ट्रैफिक पुलिस की अन्य टीम स्पीड राडॉर लगे वाहन के साथ पहुंचकर भारी वाहनों की गति सीमा मापते हुए कार्रवाई कर रही है। वाहनों के तेजरफ्तार से भाग निकलने पर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक के पते पर ई-चालान भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *