ट्रैफिक एजुकेशन सैल की ओर से लॉरेंस चौक पर नेशनल रोड सेफ्टी माह के संबंध में जागरूकता अभियान चलाते हुए रोड शो निकाला गया। इस दौरान बीबीके डीएवी कॉलेज के बच्चे भी शामिल थे। एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह ने इस मौके पर स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया और उन्हें रोड साइन, हैल्मेट, सीट बैल्ट के बारे में बताया और सड़क हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए कहा।
बच्चों ने मैसेज बोर्ड के साथ राहगीरों को जागरूक करते हुए पैदल मार्च भी निकाला। इसके बाद सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने कचहरी चौक पर बच्चों को साथ में लेकर राहगीरों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।


