हारमोनियम पर त्रिदेव ने राग किरवानी और साहिलदीप ने तबले पर तीन ताल बजाया

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में चल रहे 150वें बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन के तीसरे दिन बुधवार को नॉन परकशन के सीनियर और परकशन में जूनियर कैटेगरी के मुकाबले करवाए गए। इसमें जालंधर, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर कैटेगरी में पहले स्थान पर कुरुक्षेत्र के त्रिदेव कौशिक, कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के सुशमीत कौर दूसरे और महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के हिमांशु जनगीर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, परकशन में जूनियर कैटेगरी में गुरदासपुर के साहिलदीप सिंह पहले, महाराष्ट्र के पुणे से आए देव मुंडे दूसरे और सतारा महाराष्ट्र के धनराज जगदाले तीसरे स्थान पर रहे। त्रिदेव ने हारमोनियम पर राग किरवानी, सुशमीत ने दिलरुबा पर राग यमन और हिमांशु ने हारमोनियम पर राग बागेश्वरी की प्रस्तुति दी थी। इसी तरह साहिलदीप ने तबले पर तीन ताल, देव ने पखावज पर तीव्रा ताल और धनराज ने पखावज पर चौताल बजाकर दर्शकों और जजों का मन मोह लिया। प्रबंधकों ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर के विद्यार्थी सरस्वती और हरिवल्लभ वंदना प्रस्तुत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *