हारे हुए कांग्रेस के प्रत्याशी ने पूर्व महापौर पर लगाए आरोप

राजनांदगांव| चिखली वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी रही सरोज यादव ने पूर्व महापौर हेमा देशमुख, उनके पति सुदेश देशमुख और बेटे मानव देशमुख पर भाजपा प्रत्याशी के लिए काम करने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता लेकर सरोज यादव ने कहा कि उन्हें कांग्रेस संगठन ने वार्ड से टिकट दिया। भाजपा प्रत्याशी जब चुनाव जीतकर आई तो बाकायदा उसे घर बुलाकर देशमुख ने उनकी आरती उतारी। इसका वीडियो भी कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इस संबंध में उन्होंने संगठन से ​शिकायत की है। मामले में पूर्व महापौर हेमा देशमुख का कहना है कि जिसे मैंने ही टिकट दिलाई थी, भला उसे मैं कैसे हरा सकती हूं। मेरे घर कोई जीतने के बाद आएगा तो उसे मैं कैसे भगाऊंगी, उसका स्वागत करुंगी। चाहे वो कोई भी हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *