हार्ट फैलियर, डायबिटीज टाइप-1 टाइप-2 के 103 मरीजों की जांच

भास्कर न्यूज | धमतरी विवेकानंद नगर स्थित एक क्लीनिक में 22 फरवरी को मेगा हेल्थ असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग ब्लॉकेज, हार्ट फैलियर, डायबिटीज टाइप-1, टाइप-2 क्रॉनिक और मेलिगनेंट ब्लड प्रेशर के लगभग 103 रोगियों का परीक्षण मुंबई से आए माधव बाग के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. गुरुदत्त अमीन द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान धन्वंतरी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक हृदय रोगों की जागरूकता के लिए डॉ. गुरुदत्त अमीन का व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि हृदय रोगों का प्रमुख कारण मानसिक तनाव, जीवन शैली में बदलाव एवं खान-पान की गलत आदतें हैं। उन्होंने बताया कि कैसे जीवन शैली में बदलाव एवं अपने रसोई का उपयोग कर गंभीर हृदय रोग से बच सकते हैं। डॉक्टर ने माधव बाग द्वारा निर्मित डाइट बॉक्स मधुमेह रोगियों को अपने हाथों से प्रदान किया, साथ ही अपने साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों में माधव बाग ने एलोपैथी चिकित्सा के मापदंड जो की विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्थापित किए गए हैं, उनके साथ मिलकर माधव बाग की हृदय शुद्धिकरण पंचकर्म चिकित्सा के 250 से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च पेपर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हुए हैं। शीघ्र ही धमतरी में माधव बाग की आईपीडी शुरू होगी, जिससे लोगों को नागपुर एवं मुंबई जाकर चिकित्सा में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। धमतरी में भी विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त होंगे। महीने के दूसरे रविवार को नागपुर के सीनियर चिकित्सक डॉ. गौरव शेल्के उपस्थित रहते हैं। कार्यक्रम में पार्षद विभा चंद्राकर, पूर्व पार्षद सुशीला तिवारी, वरिष्ठ नागरिक अरविंद दोशी, कविंद्र जैन, विक्रांत पांडे, विद्याधर दीवान, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राकेश दीवान, रोहितांश मिश्र, ब्राह्मण महिला समाज अध्यक्ष पूजा मिश्रा, सुनील अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा, सनी अग्रवाल, नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन उज्वला साहू ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. अवध पचौरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *