IPL-2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या और पूरी टीम पर इस सीजन दूसरी बार जुर्माना लगा है। वहीं गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा पर भी मैच फीस का 25 प्रतिशत फाइन लगाया गया है।
मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया। स्लो ओवर रेट के चलते MI कप्तान हार्दिक पंड्या पर 24 लाख और प्लेइंग इलेवन के सभी प्लेयर्स पर 6 लाख का जुर्माना लगाया गया है। साई किशोर पर नेहरा हुए गुस्सा गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया जो खेल की भावना के विपरीत है। मुंबई इंडियंस की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद में सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। मिडविकेट पर खड़े साई किशोर के हाथ से गेंद निकल गई। जिसके बाद गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा आपा खो गए और वह डगआउट से ही चिल्लाने लगे। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात को 155 रन का टारगेट मिला था। खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात को 147 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम को 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत पड़ी। लेकिन मुंबई के दीपक चाहर इसे डिफेंड नहीं कर सके। वानखड़े स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। विल जैक्स ने 53 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए। साई किशोर ने 2 विकेट झटके। इस सीजन में स्लो ओवर के लिए नौंवी बार जुर्माना इस सीजन में स्लो ओवर के लिए नौवीं बार जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) सभी को इस सीजन में धीमी ओवर गति के लिए दंडित किया गया है। _________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें.. गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके गुजरात टाइटंस ने IPL के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात को 155 रन का टारगेट मिला था। खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात को 147 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम को 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत पड़ी। दीपक चाहर इसे डिफेंड नहीं कर सके। पूरी खबर


