करौली के हिंडौन सिटी में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इस होर्डिंग पर विधायक की तस्वीर पर क्रॉस का निशान बनाकर ‘कमीशन खोर गद्दी छोड़’ का नारा लिखा गया है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगे इस बैनर पर निवेदक के रूप में ‘समस्त आम जनता, विधानसभा क्षेत्र- हिंडौन’ लिखा है। रविवार रात को ये होर्डिंग लगाया गया है। सुबह 11 बजे ये पोस्टर हटा लिया गया। ये पोस्टर किसने लगाया और किसने हटाया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। एसडीएम बोले-होर्डिंग की जानकारी नहीं मामले में कार्यवाहक आयुक्त और एसडीएम हेमराज गुर्जर ने बताया- विधायक से संबंधित बैनर लगाने का मामला मेरे संज्ञान में नही आया है। इसे किसके द्वारा लगाया गया और किसने हटाया इसकी अभी जानकारी नही है।शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे कमीशन मांगने वाले विधायकों के एमएलए लैड खाते सीज बता दें दैनिक भास्कर ने विधायक निधि में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा किया है। जिसमें हिंडौन से कांग्रेस की विधायक अनीता ने 50 हजार लिए और 80 लाख का लेटर दे दिया। खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा ने 50 लाख रुपए देने की एवज में 40 प्रतिशत कमीशन मांगा। वहीं इधर, निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के पति ने 40 लाख की डील फाइनल कर दी। इधर, सरकार ने विधायक कोष से अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने वाले विधायकों के एमएलए लैड खाते सीज कर दिए हैं। कांग्रेस ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से इस मामले में संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की। मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने विधायक से आरोपों पर स्पष्टीकरण देने को भी कहा है। विधायक अनीता जाटव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कांग्रेस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायकों के कमीशन मांगने से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान- 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद:कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर भास्कर पहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें…) राजस्थान में कमीशनखोर विधायकों के बाद अफसरों ने की डील:MLA डांगा और जाटव के लेटर पर 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा; बोले- जो कहोगे, लिख देंगे कमीशनखोर विधायकों की पोल खोलने के बाद दैनिक भास्कर ने भ्रष्ट सिस्टम के अफसरों को भी बेनकाब कर दिया है। 14 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने इसका पर्दाफाश किया कि किस तरह से विधायक निधि का 40 प्रतिशत हिस्सा कमीशन में बंटता है। (पूरी खबर पढ़ें…) कमीशन मांगने वाले 3 MLA का विधायक फंड रोका:विधानसभा की सदाचार समिति करेगी जांच, कांग्रेस-भाजपा ने भी दिया नोटिस विधायक कोष से अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने वाले विधायकों के एमएलए लैड खाते सरकार ने सीज कर दिए हैं।आरोपी विधायक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में डील करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें…)


