हिंदी साहित्य समिति इंदौर का सृजन विविधा कार्यक्रम:वसंत ऋतु से लेकर सामाजिक मुद्दों पर हुआ रचना पाठ, कवियों ने बांधा समां

श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सृजन विविधा’ में साहित्यकारों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शीला चंदन द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई।कार्यक्रम में नयन राठी ने पर्यावरण पर केंद्रित कविता प्रस्तुत की, जिसमें बंजर धरती को पुनः हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। उषा जोशी ने आध्यात्मिक भावों से ओतप्रोत रचना पेश की। दिलीप नेमा ने बेटी के महत्व को दर्शाते हुए समाज को संदेश दिया। अरविंद जोशी ने जीवन के गहरे सत्य को बूंद और बुलबुले के माध्यम से प्रस्तुत किया। नितेन्द्र मानव ने मानवीय स्वभाव पर व्यंग्यात्मक रचना प्रस्तुत की, जबकि अनिल ओझा ने वसंत ऋतु की सुंदरता को शब्दों में पिरोया। दामिनी ठाकुर ने भगवान राम की स्तुति प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हरेराम वाजपेयी ने भावपूर्ण कविता का पाठ किया। समिति के कार्यवाहक प्रधानमंत्री घनश्याम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विजय खंडेलवाल, लक्ष्मीनारायण उग्र, राजेश शर्मा सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उमेश पारेख ने आभार माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *