हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जलाया बांग्लादेश का पुतला

भास्कर संवाददाता | सीहोर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बांग्लादेश का पुतला जलाया। कोतवाली चौराहा पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन एकत्रित हुए और बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू भाई को जिंदा जला दिया गया है। बांग्लादेश में मानवता समाप्त हो चुकी है। पाकिस्तान की भांति बांग्लादेश भी आतंकी देश बन चुका है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हिंदू हेल्प लाइन प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह बाघेला, जिला महासचिव मदन राजपूत, हिरदेश मेवाड़ा, राजेश मेवाड़ा, नवीन राठौड़, राहुल राठौड़, प्रशांत राठौड़, जेश राठौड़, और राहुल जाटव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *