हिंदू संगठन ने युवक को 3 लड़कियों के साथ पकड़ा:कार्यकर्ताओं का आरोप- छेड़छाड़ कर रहा था, उज्जैन के उंडासा तालाब की घटना

उज्जैन में शनिवार शाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को तीन युवतियों के साथ पकड़ा है। उनका आरोप है कि युवक युवतियों को छेड़ रहा था। घटना शहर के सुनसान क्षेत्र उंडासा तालाब के पास की है। कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम इरफान पिता शेरू मेव निवासी पिपलीनाका बताया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक अपना नाम बदलकर युवतियों से बात करता था और वह पहले भी युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदौरिया, जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी, मितेश खत्री, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार, हेमंत सोनी, कपिल कसेरा, मयंक प्रजापति और प्रणव व्यास मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *