हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक

केकड़ में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की पूर्व तैयारियों को लेकर महादेव मठ, केकड़ में केकड़ मंडल के सर्वसमाज के प्रमुख जनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक महंत जूंजपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत ब्रह्मलीन संत रामपुरी महाराज की बरसी पर 25 जनवरी की रात्रि 8 बजे से मठ प्रांगण में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बरसी के अवसर पर आयोजित जागरण में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए खेताराम पूनड़ को संयोजक नियुक्त किया गया। उनके सानिध्य में विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री देरामाराम ने सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी और सभी से जोर-शोर से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर केकड़ मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *