घटेरा| गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। श्रीश्री 1008 महंत परसराम दास महाराज मुडरी धाम और महामंडलेश्वर 1008 बालक दास महाराज नूरपुर धाम विशेष रूप से पहुंचे। संतों के आगमन से गांव का माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर से हुई। वहां से गुरु गादी घटेरा तक डीजे की धुनों पर विशाल धर्मयात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीण महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। सभी ने हाथों में भगवा ध्वज थामे थे। जयकारों और भजनों के बीच यात्रा आगे बढ़ी। समापन गुरु गद्दी घटेरा धर्मशाला पर हुआ। सम्मेलन में संतों ने हिंदू समाज की एकता, संस्कार और धर्म रक्षा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


