हिंदू सम्मेलन में सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज | जांजगीर हिंदू जागरण को नई ऊर्जा और चेतना देने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज ने सर्वेश्वर महादेव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद रामायण मंडली ने सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती कर राष्ट्र और समाज की समृद्धि की कामना की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक धनेश्वर राठौर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त अध्यापक गणेश राम सूर्यवंशी उपस्थित थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचारक अभयराम कुम्भकार ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक नीलेश तिवारी और सह संयोजक विकास कौशिक व जवाहर यादव रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *