हिट एंड रन का केस:मंदिरहसौद में अज्ञात वाहन ने दो छात्रों को रौंदा

मंदिर हसौद इलाके में शनिवार रात 10.30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई है। दोनों क्रिकेट खेलने राजिम गए थे। वहां से रात में लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया और रौंदते हुए निकल गया। पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मूलतः कवर्धा निवासी खिलेंद्र नेताम (25) और प्रेमेंद्र नेताम (24) दोनों इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अभी नवा रायपुर में बीएड की पढाई कर थे। वे अपने साथियों के साथ राजिम इलाके में क्रिकेट खेलने गए थे। वापसी में उन्होंने ढाबे में भोजन किया। खिलेंद्र की बाइक आगे थी। बाकी पीछे चल रहे थे। पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन उन्हें रौंदकर चला गया। दोनों की मौके कर ही मौत हो गई। दोनों का शव अस्पताल में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *