हितानंद शर्मा की अस्वस्थ मां से मिले CM यादव:अशोकनगर में ग्राम पंचायत की सभा में भी पहुंचे, बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर जिले के मढ़ी महिदपुर गांव में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की अस्वस्थ मां से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा में भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री हितानंद शर्मा के गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक रुके। सीएम ने संगठन मंत्री की अस्वस्थ मां का हालचाल जाना और परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण वहां पहुंचे थे। उनके बैठने के लिए खुले टेंट की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। ग्राम सभा में सुनी लोगों की समस्याएं
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के सरपंच को तत्काल पंचायत भवन भेजा। इसके बाद वे स्वयं पंचायत भवन पहुंचे। 26 जनवरी के कारण वहां ग्राम चौपाल (ग्राम सभा) चल रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने दशरथ सिंह कुशवाहा नामक ग्रामीण को बुलाकर उनकी समस्या जानी। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। दशरथ ने बताया कि उन्हें पटवारी, पुलिस से कोई परेशानी नहीं है और सुनवाई हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि और उनकी पत्नी को लाड़ली बहना योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। गोशाला पहुंच गायों की पूजा की
इसी तरह, राजकुमार नामक एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि उनके भाई को सम्मान निधि मिली है। मुख्यमंत्री ने दोनों ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और गांव के सरपंच से भी चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों की पूजा की, उन्हें गुड़ खिलाया और गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में सीएम ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि गोशाला का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। पंचायत भवन में सरपंच पंच से सेवा से संकल्प अभियान के बारे में जानकारी ली। नीचे स्तर पर काफी बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *