हिन्दी की अपेक्षा इंग्लिश मीडियम में दोगुना आवेदन

भास्कर न्यूज| धमतरी
आरटीई का पोर्टल शुरू हो गया है। फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिले में कुल 220 निजी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश देने के लिए आरटीई के तहत पंजीयन कराया है। 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर कुल 477 सीटें ही आरक्षित हुई हैं। इसमें गरीब वर्ग के बच्चे निशुल्क पढ़ाई करेंगे। जिले में सीटों से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। 477 सीटों पर 350 आवेदन आ चुके हैं। अभी पालकों के पास आवेदन करने के लिए 40 दिन और बाकी हैं। 31 मार्च तक आरटीई के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के दौरान पालक ज्यादातर इंग्लिश मीडियम स्कूल को प्राथमिकता दे रहे हैं। पालकों की पहली पसंद जिले के नामी स्कूल हैं। डीपीएस संबलपुर, विद्याकुंज मेमोरियल व किड्स, मॉडल इंग्लिश स्कूल, कलीराम पब्लिक स्कूल कुरूद, जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी समेत अन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल में आवेदन कर रहे हैं। इनमें से कुछ स्कूलों में अब तक सीट से दो गुने आवेदन आ चुके हैं। फिलहाल सीटों का आबंटन ऑनलाइन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा।
आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत साल 2025-26 में 1092 सीटें आरक्षित की गई थीं। इनमें नर्सरी, केजी-1 और पहली कक्षा के बच्चों को निशुल्क प्रवेश निजी स्कूलों में दिया जा रहा था। यह प्रक्रिया साल 2026-27 में बंद कर दी गई है। इस तरह 615 सीटें घट गई हैं। आगामी सत्र के लिए 477 सीटें आरक्षित कर ली गई है। इनमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गरीब वर्ग के पालकों के लिए गरीबी रेखा प्रमाण पत्र मुसीबत बन गई है। आवेदन के साथ शहरी क्षेत्र में वर्ष 2011 व ग्रामीण क्षेत्र में वर्ष 2008 की बीपीएल सर्वे सूची की अभिप्रमाणित प्रतिलिपी आवश्यक है। बीते साल प्रमाण पत्र के अभाव में 1500 से अधिक आवेदन अपात्र किए गए थे। पालकों ने आवेदन तो कर दिया है, पर अधिकारी सर्वे सूची में हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, इस कारण क्षेत्र के अधिकांश पालक दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर हैं। 2025-26 में 1092 सीटों पर 3808 पालकों ने आवेदन किया था। {बच्चे की फोटो {बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र {उम्र 5 साल से 6 साल 6 माह तक होना जरूरी है {माता-पिता व बच्चे का आधार कार्ड {राशन कार्ड {निवास प्रमाण पत्र {जाति प्रमाण पत्र {गरीबी रेखा प्रमाण पत्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *