हिन्दू परंपरा के अनुरूप गरबा कराने की मांग की

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव विहिप-बजरंग दल ने पारंपरिक परिवेश और हिन्दू परंपरा के अनुरूप गरबा कराने की मांग पर एसपी मोहित गर्ग को ज्ञापन सौंपा है। शहर में सभी पर्वों को धूमधाम से मनाने की परंपरा है। कई जगह गरबा के कार्यक्रम होते हैं। इस कार्यक्रम को पूर्ण धार्मिक और पारंपरिक रूप से मनाने एवं संस्कृति से खिलवाड़ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। उन्होंने शहर के चौराहों में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी। युवा नशे में अपराधों को अंजाम दे रहे। नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। गरबा कार्यक्रमों को स्वच्छ, धार्मिक पारंपरिक वेशभूषा के साथ कराने अनुरोध किए हैं। कार्यक्रम में आने वालों को टीका लगाना, कलावा बांधना और गंगाजल छिड़काव अनिवार्य करने की मांग की गई। जिससे शुद्ध भक्तिमय वातावरण निर्मित हो। उन्होंने कहा गरबा माता की आराधना है मनोरंजन का साधन नहीं। केवल भक्ति पूर्ण एवं देशभक्ति गाने बजाए जाएं। रात 11:30 बजे तक गरबा कार्यक्रम को बंद करने की मांग को लेकर लिखित में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री त्रिगुण सादानी, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल बल्देव मिश्रा, सामाजिक समरसता प्रमुख बाबा जी बौद्ध नगर अध्यक्ष शिव वर्मा, बजरंगदल संभाग सह संयोजक सुनील सेन मौजूद रहे। एसपी ने संगठन को कार्यक्रम पारंपरिक परिवेश में कराने और अराजकता की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *