हिन्दू युवा मंच, मॉर्निंग इलेवन की जीत अपना मार्ट व स्ट्राइकर्स का मैच ड्रा रहा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव आईपीएल की तर्ज पर फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन कर शहर में पहली बार रात्रिकालीन स्पर्धा स्टेट स्कूल मैदान में कराई जा रही है। काका फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में यह 7-ए साइड फुटबॉल स्पर्धा आयोजित की जा रही है। तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच हिन्दू युवा मंच और हरिओम ऑटो के बीच खेला गया जिसमें हिन्दू युवा मंच ने 4-0 गोल से जीत हासिल की। दूसरा मैच राजनांदगांव फुटबॉल एसोसिएशन विरूद्ध मॉर्निंग इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें मॉर्निंग इलेवन ने 2-1 से जीत हासिल की। तीसरा मैच अपना मार्ट और सुपर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जो 1-1 गोल से बराबरी पर छूटा। इस फुटबाल स्पर्धा में जिलेभर के खिलाड़ी ले रहे हैं। स्पर्धा के आयोजक सोनू वर्मा, अजय ज्ञानचंदानी और उनकी पूरी टीम ने मैच के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्था की। मैच के रेफरी क्रिस्टोफर और मयूर हथेल थे। टेक्निकल टेबल पर डॉ. एमटी भद्र ने अपनी सेवाएं दीं। मंगलवार को चार मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पीएचआर विरुद्ध एनबीआईएस बोरी, दूसरा मैच फुटबॉल एसोसिएशन विरुद्ध अमृत स्ट्राइकर्स, तीसरा मैच आरकेसी विरुद्ध हरिओम ऑटो, चौथा मैच अपना मार्ट विरुद्ध मॉर्निंग इलेवन के मध्य खेला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *