हिमाचल कल्याण सभा ने वार्षिक बैठक में आय व्यय का ब्यौरा दे सिलाई मशीनें की भेंट

भास्कर न्यूज | अमृतसर हिमाचल कल्याण सभा की जनरल हाउस की बैठक रविवार को हिमाचल भवन दशमेश एवेन्यू में हुई। सभा के प्रधान शक्ति पाल सिदर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीए बलदेव पठानिया ने सभा की वार्षिक आय व्यय का ब्योरा दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा मुख्य रूप से शामिल हुए। इसी दौरान सभा की तरफ से जरूरतमंद बेटियों को सिलाई मशीनें भेंट और प्रमाण पत्र बांटे। सुबह 11 बजे से शुरू बैठक में सभा द्वारा अपने द्वारा किए गए कार्यों पर रोशनी डाली। महासचिव यशपाल शर्मा ने सभा के 30 सालों के इतिहास के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा 30 सालों से फ्री होम्यो डिस्पेंसरी चलाई जा रही है। वहीं 20 सालों से सिलाई सेंटर चलाया जा रहा है। जहां प्रशिक्षण के साथ-साथ लड़कियों को हर साल मशीनें भेंट की जाती हैं। इस मौके पर सभा के सदस्यों ने पूर्व सांसद डिंपा को सम्मानित किया। इसके बाद हिमाचली धाम लगाई गई जिसका हरेक ने आनंद उठाया। इस मौके पर संरक्षक डा. रवि दत्त शर्मा, धर्मवीर शर्मा, राकेश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, डा. मदन पठानियां, नरेश चौहान, डी शारदा, विनोद कुमार, डा. जेपी, डा. ईश्वर शर्मा, अवतार पठानियां, ओंकार सिंह ठाकुर, कंवर अजय, रमेश नड्ढा, बीरबल शर्मा, राजेश डोगरा, वेद जोशी, डा. राजेश शर्मा, मनीष शर्मा, अश्वनी शर्मा, डीपी निराला, नरेश गोगी, समर पठानिया, गौरव शर्मा, पूनम शर्मा, मंजु शर्मा, अंजली पठानिया, ज्योति शर्मा, दीक्षा शर्मा, मोनिका शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *