हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी:सड़कों पर आवाजाही अवरुद्ध, लाहौल स्पीति- कुल्लू- शिमला पहुंचे टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे हैं। बर्फ देखकर पर्यटकों के साथ-साथ पर्यटन कारोबारियों, किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फ जमने के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई हैं। ऐसी सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। यहां देखें हिमाचल में ताजा बर्फबारी के फोटो मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सोलन और सिरमौर की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी ने ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ी है। मगर, अधिकतर लोगों के लिए यह बर्फबारी खुशियां लेकर आई है। यह बर्फबारी अच्छे पर्यटन कारोबार और सेब के लिए टॉनिक का काम करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *