हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के PHOTOS:मनाली में 7.4CM स्नोफॉल; अटल टनल रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। पर्यटन नगरी मनाली में सुबह 4 से 7 बजे तक स्नोफॉल हुआ। यहां 7.4 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ गिर चुकी है। अटल टनल रोहतांग ताजा हिमापत के बाद वाहनों के लिए बंद कर दी गई है। रोहतांग टनल में भी 5 इंच और सोलंग नाला में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। शिमला के नारकंडा, खड़ापत्थर और कुफरी में भी हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला शहर में आधी रात में ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में रात को अच्छी बारिश हुई है। इससे किसानों-बागवानों को सूखे से हल्की राहत मिली है। सड़कों पर बढ़ी फिसलन लाहौल स्पीति और कुल्लू जिला के ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। लाहौल स्पीति पुलिस ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों से अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है। आज दोपहर तक जारी रहेगी बर्फबारी मौसम विभाग की माने तो आज दोपहर तक बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी। कल और परसों दो दिन मौसम साफ होगा। मगर 8 फरवरी को फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार है। यहां देखे बर्फबारी के PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *