हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों पर अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार है। इस बीच आज रोहतांग दर्रा में हल्का हिमपात हुआ। वहीं कुल्लू जिले के अलग अलग क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। कुल्लू के मनाली, भुंतर-ढालपुर के अलावा नाहन और कल्पा में हल्की बारिश हुई। इससे आज कई क्षेत्रों के तापमान में कमी आई है। मनाली के तापमान में आज 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद मनाली का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री रह गया है। केलांग का तापमान भी 5.3 डिग्री की गिरावट के बाद 15.3 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री की कमी के बाद 38.2 डिग्री रह गया है। कल से पांच दिन बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में 16 से 18 मई तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रॉन्ग होगा। इससे ज्यादातर भागों में बारिश, आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, सुंदरनगर का 18.9 डिग्री, भुंतर का 14.1डिग्री, कल्पा का 7.8 डिग्री, धर्मशाला का 17.3डिग्री, ऊना का 18.0डिग्री, नाहन का 18.8 डिग्री, सोलन का 16.0 डिग्री, मनाली का 12.1डिग्री, कुफरी का 10.6 डिग्री, कुकुमसैरी का 6.7 डिग्री, नारकंडा का 10.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का तापमान 39 डिग्री पहुंचा वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री, सुंदरनगर का 37.8 डिग्री, भुंचर का 30.5 डिग्री, धर्मशाला का 34.1 डिग्री, ऊना का 38.2 डिग्री, नाहन का 33.3 डिग्री, सोलन का 32.0 डिग्री, मनाली का 21.0 डिग्री, कांगड़ा का 38.3 डिग्री, मंडी का 35.8 डिग्री, बिलासपुर का 39.0 डिग्री, हमीरपुर का 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।


