हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते 10 मेडल:देहरादून में हुई पेंचक सिलाट प्रतियोगिता, 39 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 1 गोल्ड भी कब्जाया

देहरादून में आयोजित तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वावधान में उत्तराखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 29 से 31 जनवरी तक देहरादून के परेड ग्राउंड इंडोर हॉल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पुलिस टीमों सहित 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 39 खिलाड़ियों ने लिया भाग पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आजाद ने बताया कि राज्य से कुल 39 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें पुरुष और महिला खिलाड़ी दोनों शामिल थे। हिमाचल की टीम में मंडी जिले से 11, बिलासपुर से 10, हमीरपुर से 3 और सिरमौर जिले से 15 खिलाड़ियों ने शिरकत की। मंडी जिले के राकेश कुमार ने टीम कोच के रूप में प्रतिनिधित्व किया। सिरमौर के समरवीर ने जीता गोल्ड सिरमौर जिले के समरवीर सिंह रोहिल्ला ने जूनियर वर्ग में प्रदेश के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मंडी जिले की किरत कमल कौर (सब जूनियर वर्ग), सिरमौर जिले की सहना (जूनियर वर्ग), सिरमौर जिले की बियांका तनेजा (मकन वर्ग, 7 से 9 वर्ष आयु वर्ग), नविका शर्मा (प्री-टीन वर्ग) और मंडी जिले के अर्श वैद्य (प्री-टीन वर्ग) शामिल है। कांस्य पदक सिरमौर जिले की तृषि वर्मा (प्री-टीन वर्ग), देवांशी पाठे (प्री-टीन वर्ग) और मनन चौहान (मकन वर्ग) ने जीते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *