हिमाचल के जोड़ीदार भाइयों के पिता का निधन:कहा-जिंदगी पहले जैसी नहीं रही; एक ही लड़की से शादी के बाद चर्चा में आए थे

हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के जोड़ीदार भाईयों के साथ शादी के 2 महीने के भीतर बड़ी ट्रेजेडी हुई है। एक लड़की से शादी करने वाले दो भाईयों के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। दोनों भाईयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है। ‘सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ नाम से फेसबुक पर भाईयों ने अपने पिता के निधन की जानकारी शेयर की और एक भावुक संदेश लिया। दोनों भाईयों ने लिखा- पापा आपके जाने के बाद जिंदगी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी। आप मेरे लिए सिर्फ पिता नहीं थे, बल्कि मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरी दुनिया थे। आज भी जब मुश्किलें आती हैं तो आपकी यादों से हिम्मत जुटाता हूं। आपके बिना घर सूना लगता है और दिल अधूरा, आपने हमें सिखाया कि कैसे सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीना है, कैसे हालात चाहे जैसे भी हों, हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। आगे दोनों भाइयों ने लिखा कि पापा, आपकी वो हर बात आज मेरे लिए रास्ता दिखाने वाली रोशनी बन गई है। आगे चले गए, लेकिन आपका आशीर्वाद और आपकी दुआएं हमेशा मेरे साथ हैं। मैं जानता हूं कि ऊपर से आप हमें देख रहे हो, और हमारी हर खुशी-दुख में हमारे साथ खड़े हो पापा, आप मेरी धड़कनों में हो, मेरी सांसों में हो, और हमेशा रहेंगे, मिस यू पापा। ऐसे चर्चा में आए थे दोनों भाई दरअसल, शिलाई के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने जुलाई में सुनीता चौहान से शादी की। हालांकि, यह नई परंपरा नहीं थी। शिलाई क्षेत्र में अर्से से ऐसी शादियां होती रही हैं। मगर, ऐसी शादियां धूम धड़ाके के साथ नहीं होती थी। लेकिन प्रदीप और कपिल ने धूम-धड़ाके के साथ शादी की। 4 दिन की शादी में 5 हजार से ज्यादा मेहमान विवाह समारोह में शामिल हुए। इसके बाद यह शादी पूरे देश में चर्चा का कारण बन गई। सोशल मीडिया में कई दिनों तक जोड़ीदार प्रथा को लेकर चर्चा रही। कुछ ने परंपरा निभाने वाली इस शादी की सराहना की तो बहुत से सोशल मीडिया यूजर ने पढ़े लिखे समाज में इस शादी को लेकर तरह तरह के सवाल भी खड़े किए। एक भाई जलशक्ति विभाग में नौकरी करता है, जबकि दूसरा विदेश में शेफ है। कैंसर से पीड़ित थे पिता अब दोनों भाईयों के पिता का निधन हो गया। इनके पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दो दिन पहले उनका निधन हो गया है। इससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *