हिमाचल के 3 जिलों हीट वेव का अलर्ट:सावधानी बरतने की सलाह, अगले 72 घंटे सताएंगी गर्मी, 1 से 3 मई तक बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में आज हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊना, कुल्लू और मंडी जिला में अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलेगी। इसे देखते हुए इन तीन जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर दिन के वक्त गैर जरूरी काम की सूरत में घर से बाह नहीं निकलने को कहा गया है। 1 मई से तीन दिन बारिश के आसार प्रदेशवासियों को अब गर्मी से राहत 1 मई को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले तीन दिन तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में हल्की बारिश के आसार है। 9 शहरों का पारा 35 डिग्री पार इस बीच प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है और नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 2 डिग्री का उछाल भी ऊना के ही तापमान में आया है। ऊना का रिकॉर्ड तापमान 43.2 डिग्री ऊना का आज तक का अप्रेल माह का रिकॉर्ड तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस है। यह 30 अप्रैल 2022 को दर्ज किया गया था। शिमला का तापमान भी नॉर्मल से 4.8 डिग्री ज्यादा के साथ 28.2 डिग्री, कांगड़ा का तापमान नॉर्मल से 7.4 डिग्री ज्यादा के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस और भुंतर का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा के साथ 34.5 डिग्री हो गया है। लू चलने से इन्सान को क्या खतरा? लू चलने से इन्सान के शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। खून में सोडियम और पोटेशियम सांद्रता में परिवर्तन हृदय और तंत्रिका कोशिकाओं को भ्रमित कर सकता है। इससे सांस लेने और रक्तप्रवाह में परेशानी होती है। लू की चपेट में आने वाले को कमजोरी महसूस, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, तेज पसीना, झटके महसूस होना, चक्कर आने और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। इनमें से कोई सा भी लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। लू से बचने को क्या करें? हीट वेव लगने पर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए और हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए। इसी तरह बिना काम धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए। जरूरी हुआ तो सिर पर कपड़ा, टोपी, रुमाल बांधकर ही बाहर निकलें। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें और ORS का घोल का पिएं। नशीले पदार्थों का सेवन बंद करते हुए उच्च प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *