हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना:मैदानी और मध्य क्षेत्र रहेंगे शुष्क, बिलासपुर में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज (रविवार को) शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कुछ ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके अलावा, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्का वर्षा-हिमपात होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, IMD का पूर्वानुमान है कि राज्य के शेष जिलों में मौसम आज भी शुष्क बना रहेगा। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, जिसके कारण व्यापक वर्षा या भारी बर्फबारी की संभावना कम है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अधिकतर शुष्क बना रहेगा और अगले 12 घंटों के दौरान मंडी (बल्ह घाटी) और बिलासपुर (भाखड़ा डैम क्षेत्र) में देर रात और तड़के हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। इससे वाहन चालकों को सुबह के समय कम दृश्यता का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट की संभावना वहीं तापमान की बात करें तो, न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, यदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होती है तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले एक-दो दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद एक बार फिर मौसम साफ होने के आसार हैं और ठंड में बढ़ोतरी जारी रहेगी। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *