हिमाचल के 6 जिलों में घना कोहरा:बद्दी-बिलासपुर में 50 मी. विजिबिलिटी; रात का पारा गिरा, 28-29 को बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। सोलन के बद्दी, बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और पांवटा साहिब में कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई। खासकर बद्दी, भाखड़ा बांध के आसपास और बल्ह घाटी में इससे भी नीचे गिर गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले तीन दिन भी देर रात से सुबह 10 बजे तक मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट दे रखा है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में सुबह-शाम और रात को खूब ठंड पड़ रही है। बीती रात में ज्यादातर भागों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोलन, पालमपुर और शिमला के जुब्बड़हट्टी में एक ही रात में 3 से 4 डिग्री पारा गिरा है। मैदानी इलाकों में शिमला-कुफरी से ज्यादा ठंडी रातें शिमला का न्यूनतम तापमान बीते कल की तुलना में 9.8 डिग्री से गिरकर 6.5 डिग्री तक लुढ़का है। फिर भी ज्यादातर मैदानी इलाकों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी है। मंडी के सुंदरनगर का तापमान 4.9 डिग्री, कुल्लू के भुंतर का 3.2, सोलन 2.4, मनाली 2.3 और कांगड़ा का रात का पारा 6.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह, किन्नौर के कल्पा का पारा कई दिन बाद माइनस -0.6, लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का माइनस -6.2 डिग्री और ताबो का -4.7 डिग्री तक लुढ़का है। बीती रात में कुफरी का पारा भी कम होकर 5.5, नारकंडा 3.8, रिकांगपियो 1.6 डिग्री रह गया है। अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री ज्यादा वहीं लंबे ड्राइ स्पेल की वजह से दिन का तापमान भी सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक हो गया है। प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। ठंडे शहर कल्पा का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री पहुंच गया है। 28-29 को बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा। हिमाचल में नए साल से पहले 28 और 29 दिसंबर को बर्फबारी के आसार जरूर बन रहे हैं। मगर यह बर्फबारी प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले भागों में ही होने का पूर्वानुमान है। ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *