हिमाचल के 7 जिलों में चुने गए BJP के अध्यक्ष:शिमला में केसी चौहान को बनाया; हमीरपुर में राकेश ठाकुर को मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में BJP के 7 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। 9 जिलाध्यक्ष रविवार को (कल) चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है। दो से तीन दिन के भीतर ऊना में भी चुनाव के दावे किए जा रहे हैं। वहीं आज सात जिलों में निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। भाजपा के चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि शिमला जिले के अध्यक्ष की जिम्मेदारी चौपाल विधानसभा क्षेत्र के बलसन से संबंध रखने वाले केशव चौहान को मिली है। वहीं शिमला के अंतर्गत महासू का जिला अध्यक्ष अरुण फालटा को चुना गया। कांगड़ा के नूरपुर का जिला अध्यक्ष राजेश काका, हमीरपुर का राकेश ठाकुर, बिलासपुर का कृष्ण लाल चंदेल, कांगड़ा का सचिन शर्मा और किन्नौर का जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू को चुना गया है। प्रदेश में बीजेपी के कुल 17 संगठनात्मक जिले है। 16 जिलों को अध्यक्ष मिल चुके है। सूत्रों का कहना हैं कि ऊना जिले में कुछ मंडलों के चुनाव में अड़चनों की वजह से ऊना के चुनाव में देरी हुए है। कल इनका इनका हुआ था चयन भाजपा ने बीते कल 9 जिलों के जिला अध्यक्ष का चयन किया था। इनमें चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया था। प्रदेश अध्यक्ष के लिए चलेगी खींचतान जिला अध्यक्ष के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को चुना जाएगा। इसके लिए दावेदार नेता लॉबिंग में जुटे हुए हैं। भाजपा हाईकमान ने अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के इलेक्शन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का चुनाव अधिकारी बनाया है। डॉ. सिंह इसी सप्ताह हिमाचल पहुंच कर पार्टी नेताओं से बातचीत के बाद नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकते हैं। प्रदेश में अध्यक्ष के लिए 9 नेता लॉबिंग कर रहे हैं। इसकी रेस में पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विपिन सिंह परमार, मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर, इंदू गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल, डॉ. सिकंदर और डॉ. राजीव भारद्वाज शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *