हिमाचल परिवहन की बस खाई में गिरी, 3 की मौत:उत्तराखंड में हादसा, कई घायल, नेरवा से पांवटा जाते वक्त हादसा, CM ने एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड के कवानू क्षेत्र में आज सुबह नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 10 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में कुल 33 यात्री घायल हुए है। घायलों का उत्तराखंड के विकासनगर, देहरादून और हिमाचल के पांवटा साहिब अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार- नेरवा डिपो की बस नंबर HP-66A-2588 सुबह करीब 9:30 बजे नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। इस दौरान- हरिपुर-कोटी-मीनस सड़क पर सुबह करीब 10 बजे कवानू में दूसरी गाड़ी को पास देते समय बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरे शूदोई खड्ड में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के कंडक्टर ने फोन से पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद, हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस जगह बस गिरी, वहां डंगा धंसा SDM चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि जिस जगह बस गिरी है, वहां डंगा धंसा हुआ है। इससे अंदेशा है कि दूसरी गाड़ी को पास देते वक्त हादसा हुआ है। हादसे के समय बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 37 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि बस में हिमाचल और उत्तराखंड दोनों राज्यों के यात्री सवार थे। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है। इस हादसे में नेरवा की यास्मीन बैगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद, रीचा (30) पत्नी वीरेंद्र निवासी बिजमल नेरवा और धन बहादुर निवासी नरेवा की मौत हो गई। इन यात्रियों को गंभीर चोटें इसी तरह, नेरवा के केवल राम, नेरवा निवासी दिनेश कुमार (54), उत्तराखंड के श्याम सिंह चौहान, नेरवा की निशा, नेरवा की प्रगति, नेरवा की अंजना, नेरवा के ईश्वर शर्मा, नेरवा के बंशुल, नेरवा निवासी हस्सैन अली, बिहार के विनोद कुमार और बिहार के कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल है, जबकि उत्तराखंड के बलवीर को हल्की चोटें आई है। सीएम ने एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने स्वयं डीसी शिमला को फोन कर हादसे की जानकारी ली। सीएम ने घायलों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने को कहा। सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही संबंधित प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। PHOTOS से ​देखिए हादसे का दर्द

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *