हिमाचल प्रदेश में फिर होगी भारी बारिश- बर्फबारी:चंबा-कांगड़ा में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट; तापमान में गिरावट

हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार जारी है। IMD ने एक बार फिर भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है। भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट IMD ने आगामी 3 मार्च को चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी 10 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। 3 मार्च को कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 2 मार्च तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में 3-5 डिग्री की गिरावट संभव है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार पिछले 24 घंटों में ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। कुल्लू, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश दर्ज की गई। यह स्थिति 25 फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी। 2 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 3 मार्च को दिखाई देगा। राहत की बात यह है कि 5 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
कुल्लू और मंडी में के लिए यलो अलर्ट कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। कुल्लू और मंडी में के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला सहित शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *