हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा 29 जून को:सुबह और दोपहर के सत्र में होगा प्री का पेपर, एडमिट कार्ड जारी होंगे

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचपीएएस (HPAS) प्रतियोगी परीक्षा-2025 की प्री परीक्षा की तिथि तय कर दी है। एच ए एस की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने 13 अप्रैल 2025 को एच ए एस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भरने की अधिसूचना दी गई थी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी दे दी है। जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड?
राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तिथि के लिए जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि उम्मीदवारों को जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *