हिमाचल मंत्री विक्रमादित्य ने पूर्व CM को घेरा:बोले- जयराम अपनी पार्टी की चिंता करें; हमीरपुर वाले भाजपाई मंडी में लगवा रहे अपने नारे

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर तीखा पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा था कि प्रदेश सरकार ऑल्टो कार में फिट हो जाएगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयराम ठाकुर को तथ्यहीन बयान देने के बजाय अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। “हमीरपुर में जयराम के नारे, मंडी में हमीरपुर के नेताओं के” विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर अपने नारे हमीरपुर में लगवा रहे हैं, जबकि हमीरपुर के नेता अपने नारे मंडी में लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंदरूनी खींचतान साफ दिखाई दे रही है। “कांग्रेस सरकार विकास की राह पर” लोक निर्माण मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है और प्रदेश में फिर से सत्ता में लौटेगी। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर बोले मंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में देरी के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जल्द ही नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है। सड़कों की खराब हालत पर दी सफाई प्रदेश में सड़कों की स्थिति पर बोलते हुए मंत्री ने स्वीकार किया कि बरसात के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि बरसात देर से खत्म हुई और सर्दियां जल्दी शुरू हो गईं, जिससे मरम्मत कार्य में देरी हुई है। “विभाग पूरी तरह मुस्तैद” विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग सड़कों की मरम्मत और मेटलाइजिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी सवाल उठाए, सरकार व्यापक स्तर पर सड़कों के सुधार का कार्य कर रही है। ठेकेदारों के भुगतान में देरी पर सफाई ठेकेदारों के भुगतान में देरी के मुद्दे पर मंत्री ने स्वीकार किया कि प्रदेश में कुछ वित्तीय बाधाएं हैं, जिसके कारण भुगतान में विलंब हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बावजूद सरकार ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कर रही है। “ठेकेदारों की चिंताएं सरकार की प्राथमिकता” विक्रमादित्य सिंह ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि उनकी चिंताएं सरकार की प्राथमिकता हैं और इस दिशा में सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *