हिमाचल में अगले 3 महीने सामान्य से कम बारिश-बर्फबारी:जल स्रोतों ​​​​​​​व पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा असर, आज 5 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में जनवरी से मार्च के बीच 184.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस इस बार सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश और बर्फबारी होगी। इसका सीधा असर बर्फबारी, जल स्रोतों और रबी फसलों पर पड़ सकता है। इससे पर्यटन कारोबार भी प्रभावित होगा। नवंबर-दिसंबर महीना पहले ही सूखा बीता है। नवंबर में सामान्य से 96 प्रतिशत कम और दिसंबर में नॉर्मल से 99 प्रतिशत कम बादल बरसे है। अब जनवरी, फरवरी और मार्च में भी सूखे जैसे हालात के आसार है। जनवरी में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा हालांकि, लाहौल-स्पीति जिले और उससे सटे किन्नौर के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश होने की 35 से 45 प्रतिशत संभावना जताई गई है। तापमान को लेकर जारी पूर्वानुमान में कहा गया कि जनवरी 2026 में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इससे इस बार विंटर सीजन में जनवरी में कड़ाके की ठंड अपेक्षाकृत कम रहेगी। आज 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट IMD ने आज ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिला में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे इन जिलों में सुबह-शाम और रात को ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। कल से 5 जिलों में कोहरे की चेतावनी कल से 6 जनवरी तक इन ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इससे रात से लेकर सुबह 10 बजे तक कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *