हिमाचल में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम:तापमान में 5 डिग्री की होगी बढ़ोतरी, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार

हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के दो चार स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ज्यादातर जगह पर धूप खिलेगी। इससे तापमान में भी उछाल आएगा। मई महीने में डेढ़ सप्ताह से बारिश और ओलावृष्टि हो रही थी। अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हुआ है। इससे अभी तापमान सामान्य से कम चल रहा है। इससे ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है और अब गर्मी का एहसास नहीं हुआ। ऊना जिला को छोड़कर ज्यादातर जगह तापमान सामान्य से कम चल रहा है। मगर अब इस सप्ताह तापमान में चार से पांच डिग्री का उछाल आएगा। इससे पहाड़ों पर गर्मी का एहसास होना शुरू होगा। अभी मनाली का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम मशहूर पर्यटन स्थल मनाली का मैक्सिमम तापमान अभी सामान्य से 6.8 डिग्री की कम चल रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस है। इसी तरह केलांग का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.0 डिग्री की गिरावट के बाद 14.2 डिग्री, भुंतर का तापमान 2.1 डिग्री की कमी के बाद 28.8 डिग्री, कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री की कमी के बाद 18.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। प्रदेश में इस बार मई महीने में अच्छी बारिश हुई है। इससे न गर्मी और न सूखे जैसी स्थिति प्रदेश में पनपी है। 1 से 12 मई तक प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। इस अवधि में 26.5 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 33.2 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। सिरमौर में नॉर्मल से 355 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे सिरमौर जिला में सामान्य से 355 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। सिरमौर में सामान्य बारिश 17.3 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार 78.7 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। बिलासपुर जिला में भी सामान्य से 241 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। जिला में एक से 12 मई के बीच 14 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 47.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति इन तीन जिलों को छोड़कर अन्य सभी में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *