हिमाचल में आज जेपी नड्डा का वेलकम:दिल्ली चुनाव जीतने के बाद पहली बार आ रहे, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटेंगे, BJP दफ्तर का करेंगे शिलान्यास

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज बिलासपुर पहुंच रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नड्डा पहली बार अपने घर आ रहे हैं। इसलिए हिमाचल भाजपा ने उनका अभिनंदन समारोह रखा है। भाजपा नेता और वर्कर दोपहर बाद बिलासपुर में जेपी नड्डा का ग्रैंड वेलकम करेंगे। नड्डा दोपहर 2:30 बजे जाबली स्थित बिरोजा फैक्ट्री के निकट ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में ‘दीप कमल’ भवन का शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर बाद सवा तीन तीन बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष को लेकर कर सकते हैं चर्चा बिलासपुर दौरे के दौरान जेपी नड्डा हिमाचल के नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में भाजपा को 15 दिसंबर तक अध्यक्ष का चुनाव करना था। मगर दावेदार अधिक होने से नए अध्यक्ष का चयन लटका हुआ है। जयराम खेमा राजीव भारद्वाज-सिकंदर की पैरवी कर रहा इसकी बड़ी वजह गुटबाजी मानी जा रही है। चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर गुट नहीं चाहता है कि राजीव बिंदल दोबारा अध्यक्ष बने। सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर राजीव भारद्वाज और डॉ. सिकंदर कुमार का नाम अध्यक्ष के लिए आगे कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के दावेदार वहीं दूसरा धड़ा राजीव बिंदल को अध्यक्ष बनाकर जयराम को कमजोर करना चाहता है। हालांकि राजीव बिंदल, राजीव भारद्वाज और सिकंदर के अलावा भी त्रिलोक कपूर, इंदू गोस्वामी, बिक्रम ठाकुर, विपिन सिंह परमार और सत्तपाल सत्ती को भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। पार्टी किसे अध्यक्ष बनाती है यह हाईकमान पर निर्भर करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *