हिमाचल में आज बारिश का यलो अलर्ट:13 मई तक खराब रहेगा मौसम; 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब रहने वाला है। हालांकि वीरवार सुबह शिमला में काफी दिनों बाद धूप खिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 12 जिलों में मौसम खराब होने की सम्भावना जताई है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD का पूर्ववानुमान है कि प्रदेश में अधिकतर जिलों में इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। तापमान में आएगा उछाल मौसम विभाग ने अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद के 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मई में सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश में मई में अब तक खूब बारिश हुई। प्रदेश के 8 जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। IMD के अनुसार बिलासपुर 28.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 357 फीसदी ज्यादा है। हमीरपुर में 31 मिनी बारिश हुई है, जो सामान्य से 258 पीस दी ज्यादा है। कांगड़ा में 29 पॉइंट 3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 161 फीसदी ज्यादा है। मंडी में 33.3 मिमी सामान्य से 169 मिमी ज्यादा है। शिमला में 27.9 जो सामान्य से 75 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *