हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी:अगले 48 घंटे तक रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर;  4 जिलों में आज तूफान की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जनवरी को ज्यादातर भागों में मौसम खराब रहेगा। इससे अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस बीच मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जनवरी को भी कुछेक स्थानों पर बादल बरस सकते हैं। खासकर ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 13 जनवरी से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। मौसम की करवट के बाद अगले तीन दिन तक मैदानी इलाकों की जनता को घने कोहरे से छुटकारा मिलेगा। प्रदेश में बीते चार दिन से घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। खासकर बद्दी, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिला के कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ रहा था। मौसम की करवट के बाद इससे राहत मिलेगी। मैदानी इलाकों में बड़ी ठंड ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पहले मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। इससे मैदानी इलाकों का तापमान भी गिरा है और मैदानी इलाके शिमला से भी ठंडे हो गए हो गए है। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंडी के सुंदरनगर का 1.5 डिग्री, राज्य के सबसे गर्म शहर ऊना का 0.5 डिग्री, कांगड़ा का 4.2 डिग्री, मंडी का 3.1 डिग्री, बिलासपुर का 5.1 डिग्री और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री रह गया है। वहीं ठंडे जगह में शुमार कुफरी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *