हिमाचल में आज से 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा:बर्फबारी में फिसलन से 4 सड़कें बंद, चांशल में फंसे 35 पर्यटकों को निकाला

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है । बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ने से देर रात भयंकर जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जगह जगह जाम में फंस गए। जिसके कारण पर्यटकों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ताजा बर्फबारी में बाद बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में ऊना जिला में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फबारी के चलते मनाली से अटल टनल से केवल फॉर बाई फॉर वाहनों को ही लाहौल स्पीति की ओर भेजा गया और प्रशासन को भी वहां से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। आज से खुल जाएगा मौसम मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के आसार है। आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। 11 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रदेश में हुई ताजा बारिश बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है आगामी कुछ दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने संभावना है। वहीं 7और 8 जनवरी को प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी में बाद बीते 24 घाटों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में ऊना जिला में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। जिसके कारण प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। रोहड़ू की चांशल वैली में फंसे 35 पर्यटक शिमला में सोमवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी की वजह से दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की चांशल वैली में लरोट की तरफ घूमने गए पर्यटक फंस गए। जिसमें 7 वाहनों में करीब 35 लोग शामिल थे। जिन्हें पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद करीब साढ़े 9 बजे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा देर रात शिमला के नारकंडा में बर्फबारी के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण ट्रैफिक को बाया सुन्नी डायवर्ट करना पड़ गया। पूरे शिमला जिले में आज भी NH- 5 समेत कुल 4 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द है। लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के जनजातिय जिले लाहौल स्पीति में रुक रुक कर बर्फबारी का दौर रहा। सोमवार सुबह से ही देर रात तक रोहतांग, बारालाचा और कुंजम दरा समेत गोंदला और सिस्सू में भी रुक रुककर बर्फबारी हुई। जिसके कारण अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के आसपास बर्फ में वाहन फंस गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर वाहनों को आगे निकालने की कोशिश की। ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में काफी ठंड बढ़ गई है। पानी तक जम रहा है जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर्यटकों और लोकल लोगों के लिए एडवाइजरी जारी बर्फबारी को देखते हुए सरकार ने लोकल नागरिकों समेत पर्यटकों को भी एडवाइजरी जारी की है। लोगो को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। क्योंकि सड़कों पर बर्फ जमने फिसलन काफी ज्यादा बढ़ गई है। इससे जगह-जगह गाड़ियां फिसल रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। किसान-बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद किसानों, बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है। प्रदेश में अच्छी फसल के लिए और पर्यटकों के लिए अच्छी बर्फबारी जरूरी है। ऐसे में ताजा बर्फबारी के बाद किसानों बागवानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *