हिमाचल में आज से 4 दिन बारिश-बर्फबारी:कल 12 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 60KM रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं, टूरिस्ट को एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश में आज (शनिवार) से अगले 4 दिन तक फिर बारिश-बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिर से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले कल यानी रविवार को ज्यादा व्यापक रहेगा। इस दौरान अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल के लिए सभी 12 जिलों में आंधी तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फीला तूफान भी चल सकता है। आज भी प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दो और तीन फरवरी को भी ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी होगी। 4 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। ताबो का पारा माइनस 10.2 डिग्री तक लुढ़का हालांकि, ऊंचे क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस (-10.2) और कुकुमसैरी का माइनस (-9.2) डिग्री तक लुढ़क गया है। टूरिस्ट को एडवाइजरी मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्राएं करने से बचने की सलाह दी है। किसानों-बागवानों के साथ टूरिस्ट भी खुश बता दें कि, प्रदेश में 12 अक्टूबर के बाद से 22 जनवरी तक सूखा पड़ा रहा। इस दौरान सामान्य से 96 प्रतिशत कम बारिश हुई। मगर पिछले एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 270 प्रतिशत अधिक बादल बरस चुके है। प्रदेश के किसानों-बागवानों के साथ साथ पर्यटन कारोबारियों और टूरिस्ट के लिए यह राहत भरी खबर है। बर्फबारी के बाद देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *