हिमाचल में एकलव्य विद्यालयों में एडमिशन के लिए एग्जाम:अनुसूचित जनजाति छात्र 3 फरवरी भर सकेंगे फार्म, 2 मार्च को होगी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के सचिव के अनुसार, कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विशेष चयन परीक्षा 2 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए है। परीक्षा में वे छात्र भाग ले सकते हैं जो दिसंबर 2024 या मार्च 2025 में कक्षा 5 उत्तीर्ण करेंगे या 2024-25 सत्र में उत्तीर्ण होंगे। इच्छुक छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर 9 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए मौका आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 4 फरवरी से 6 फरवरी 2025 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड से टेलीफोन नंबर 01892-242192 पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड की वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी और निर्देश उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *