हिमाचल में कल रात से बिगड़ेगा मौसम:19-20 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार; 10 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में कल रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। पहाड़ों पर इसका असर अगले चार दिन तक नजर आएगा। WD एक्टिव होने से खासकर 20 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को भी कई क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। मगर, 20 को प्रदेशभर में लंबा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार है। 21 फरवरी को WD कमजोर होगा, इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 22 फरवरी को मध्यम ऊंचे और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आंधी-तूफान का अलर्ट WD को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 फरवरी के लिए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिला में 19 फरवरी को भी येलो अलर्ट दिया गया है। अटल टनल रोहतांग को बसों की आवाजाही बंद वहीं बर्फबारी की वजह से अटल टनल रोहतांग के लिए बसों की आवाजाही बंद है। जलोड़ी दर्रा भी ठप पड़ा हुआ है। किसान-बागवान और पर्यटन कारोबारी परेशान प्रदेश के किसान-बागवान और पर्यटन कारोबारी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से परेशान है। पर्यटन कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। सूखे से सेब के बगीचे सूखने लगे है। फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अब टूरिस्ट भी हिमाचल नहीं आ रहा है। सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा विंटर सीजन यानी एक जनवरी से 17 फरवरी तक सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 139.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 29.6 मिलीमीटर ही बादल बरसे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *