हिमाचल में कार खाई में गिरी, 4 मौतें:अब तक 82 की जान गई; MP के शहडोल में 3 हजार घरों में घुसा पानी, नासिक में मंदिर डूबे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मनाली-रोहतांग दर्रे के पास अल्टो कार (HP 01 K 7850) सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति घायल है। राज्य में अब तक 82 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है। 50 लोगों की जान लैंडस्लाइड-बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में हुई। 32 लोगों की जान सड़क हादसों में हुई है। लैंडस्लाइड के कारण राज्य की 269 सड़कों पर यातायात बंद हैं। चंबा-मंडी जिले में आज बादल फटने की घटना में 5 पुल बह गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए। नर्मदा नदी का जलस्तर 4-5 फीट और बढ़ने की संभावना है। शहडोल में रविवार रात से तेज बारिश जारी है। निचले इलाकों के 3 हजार घरों में पानी भर गया। जिला अस्पताल के कई वार्ड में भी 1 फीट तक पानी भरा। उमरिया में भी जोहिला डैम के खई गेट खोले गए। छत्तीसगढ़ के सरगुजा रीजन में 10 घंटे तक लगातार बारिश हुई। पूरे इलाके में कई फीट पानी भर गया। सड़क पर खड़े वाहन आधे पानी में डूब गए। NH 343 पर सामान से लदा ट्रक गागर नदी में गिर गया। यूपी के वाराणसी में गंगा उफान पर है। गंगा में हर घंटे 1 CM पानी बढ़ रहा है। ​​​​​गंगा 62.62 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पानी में डूबा है, इसके कारण चिताएं छत पर जलाई जा रही हैं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश- मध्य प्रदेश- उत्तर प्रदेश- छत्तीसगढ़- राजस्थान- महाराष्ट्र देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *