हिमाचल में गर्मी से छूटने लगे पसीने:ऊना का पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा; 14 शहरों में 30 पार तापमान, 4 अक्टूबर को बारिश

हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में हल्का उछाल आएगा। इस बीच, ऊना का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना में इससे गर्मी से पसीने छूटने लगे है। दिन की धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेने लगे हैं। मानसून के लौटते ही पहाड़ों पर गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के 14 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा और औसत न्यूनतम तापमान भी नार्मल से 2.8 डिग्री अधिक हो गया है। 24 घंटे में तापमान में कमी, फिर भी नॉर्मल से ज्यादा कांगड़ा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। धर्मशाला का तापमान भी 3.2 डिग्री के उछाल के साथ 30.1 डिग्री, मनाली का पारा नॉर्मल से 2.5 डिग्री ज्यादा के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी जरूर आई है। मगर अधिकतम तापमान अभी भी नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। 4 अक्टूबर को बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 4 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *