हिमाचल में गुटबाजी से लटके BJP ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव:कांग्रेस के पूर्व MLA जहां भाजपा में शामिल हुए, वहीं ज्यादा खींचतान; आज ऐलान संभव

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी की वजह से 30 ब्लॉक में अध्यक्षों का चुनाव लटक गया है। इनके चुनाव एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नहीं हो पाए। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 15 दिसंबर और जिला अध्यक्ष के लिए 25 दिसंबर की डेडलाइन रखी गई थी। मगर कुछ जगह खेमेबाजी की वजह से सहमति नहीं बन पा रही। खासकर जहां कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक, BJP में शामिल हुए हैं, वहां ज्यादा खींचतान चल रही है। ऊना जिले में दो पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। गगरेट में चैतन्य शर्मा और कुटलेहड़ में देवेंद्र कुमार भुट्‌टो, इन दोनों विधानसभा के 4 ब्लॉक समेत ऊना के भी दोनों ब्लॉक में अध्यक्ष का चुनाव लटका हुआ है। ऊना जिले में 6 ब्लॉक अध्यक्ष का चयन होना है। इसी तरह ऊना जिले में भी अध्यक्ष का भी चुनाव होना है, जबकि अन्य सभी 17 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष चुन लिए गए है। कुटलेहड़ की बात करें तो पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर अपने समर्थकों में से किसी एक को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं। जबकि देवेंद्र भुट्टो अपने समर्थक की ताजपोशी चाह रहे हैं। ठीक इसी तरह गगरेट में चैतन्य शर्मा अपने समर्थक और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी अपने समर्थक को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं। ऊना सदर के दोनों ब्लॉक में भी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की माने तो पार्टी ने इन तीनों विधानसभा के 6 ब्लॉक में अध्यक्षों की ताजपोशी के लिए कई कई नामों के पैनल हाईकमान को भेज रखे हैं। अब हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार हो रहा है। हमीरपुर जिले के 5 ब्लॉक में भी यही राजनीति यही हाल हमीरपुर जिले में भी है। हमीरपुर विधानसभा के दोनों ब्लॉक, सुजानपुर में भी दोनों ब्लॉक और बड़सर के बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्ष का भी चुनाव लटका हुआ है। हमीरपुर में पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। अब यहां पुरानी भाजपा के नेता आशीष शर्मा समर्थकों की ताजपोशी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुजानपुर में भी राणा समर्थकों की ताजपोशी का विरोध इसी तरह सुजानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और बड़सर में इंद्रदत्त लखनपाल बीजेपी में शामिल हुए थे। राजेंद्र राणा सुजनापुर के दोनों ब्लॉक में अपने समर्थकों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं, वहीं पहले से बीजेपी में मौजूद नेताओं को राणा समर्थक की ताजपोशी पर आपत्ति है। आज हो सकता है ब्लॉक अध्यक्षों का ऐलान- भारद्वाज प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि आज शाम तक सभी 30 ब्लाक अध्यक्षों का ऐलान हो सकता है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही ऊना जिला अध्यक्ष की भी ताजपोशी कर दी जाएगी। जबकि 141 मंडल अध्यक्षों की पहले ही तैनाती कर दी गई है। कुछ जगह जहां विवाद है, वहां ब्लॉक अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया था। 25 जनवरी तक चुना जाएगा प्रदेश अध्यक्ष जिला और ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल दौरे पर आ सकते हैं। भाजपा हाईकमान ने उन्हें हिमाचल का अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव अधिकारी बना रखा है। संभव है कि 25 जनवरी तक नया अध्यक्ष भी चुन लिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *