हिमाचल में डिनर कर रहे परिवार पर दराट से हमला:जवाली पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार किए; बीच-बचाव करने गई बेटी को धक्का मारा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दराट से एक व्यक्ति की गर्दन पर हमला करने का मामला सामने आया है। ज्वाली पुलिस ने देर शाम चार हमलावर कुलकुमार, विनोहन, पंकज और रिंकू को गिरफ्तार कर दिया है और हमले में इस्तेमाल दराट भी बरामद कर दिया है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम करीब 9.50 बजे चारों हमलावर बनोली गांव के करनैल सिंह के घर में घुसे। इस दौरान इन्होंने दराट, लोहे की रॉड से करनैल दत्त और आंग्रेज दत्त पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई करनैल की बेटी को भी धक्का देकर गिरा दिया। हमले के वक्त खाना खा रहा था परिवार बताया जा रहा है कि करनैल दत्त अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इस दौरान हमलावर आए और उन्हें चोटिल करके मौके से भाग निकले। इस हमले में करनैल दत्त को काफी गंभीर चोटें आई है। घायल करनैल दत्त का ज्वाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार, यह लड़ाई जमीनी विवाद को लेकर हुई है। फतेहपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस को इस मामले की सूचना बीते शुक्रवार सुबह के वक्त दी गई। शुक्रवार शाम को पुलिस ने चारों आरोपियों को फतेहपुर के धोली से गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना ज्वाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109(1), 333, 118(2), 352, 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *