हिमाचल में तूफान का कहर, 2 की मौत:ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट; मंडी में पेड़ तले दबी गाड़ी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में तेज तूफान से एक बड़ा वटवृक्ष ईंटों से लदे ट्रक पर गिर गया। इससे ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। मौके जेसीबी की मदद से पेड़ को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया जा सका। नगरोटा बगवां में और भी कई क्षेत्रों में तूफान से तबाही हुई है। वहीं कांगड़ा के दूसरे क्षेत्रों में भी सुबह के वक्त तूफान से खूब तबाही हुई है। बिजली के खंबों और विद्युत लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। मंडी जिला में भी तूफान से खूब तबाही हुई है। मौसम विभाग अगले आज भारी बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के चशक बटोरी में आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई। भरमौर से विधायक डॉ. जनक राज ने आज सुबह ताजा बर्फबारी का वीडियो खुद मीडिया को शेयर किया। मंडी में गाड़ी पर गिरा पेड़ मंडी के पड्डल मैदान के पास भी गाड़ी पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। तूफान के चलते मंडी और कुल्लू नेशनल हाईवे पर स्थित हिमाचल दर्शन फ़ोटो गैलरी को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं प्रदेश में आज (19 मई) को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि व आंधी चलने के चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य सात जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कांगड़ा में सुबह 5 पांच बजे बारिश के साथ तेज तूफान आया। शिमला में भी मौसम बदल गया है। कांगड़ा में तूफान के बाद ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। अन्य जिलों में आज दिनभर बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में ओलावृष्टि होने का डर है। 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवा प्रदेश में पहले ही ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में आज 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलेगा। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। अगले कल भी कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश, आंधी तूफान चल सकता है। परसों से प्रदेशभर में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। 13 शहरों में 35 डिग्री से ज्यादा हुआ तापमान प्रदेश में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी। बीते एक सप्ताह की धूप से कई शहरों के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के 13 शहरों का पारा एक साथ 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इससे रविवार इस सीजन में सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। ऊना का तापमान 41 डिग्री पहुंचा ऊना का तापमान 41.0 डिग्री पहुंच गया है। कुल्लू के भुंतर का तापमान सामान्य की तुलना में 4.6 डिग्री के उछाल के साथ 36.3 डिग्री हो गया है।कांगड़ा का तापमान भी 3.5 डिग्री के उछाल के साथ 37.8 डिग्री और धर्मशाला का तापमान भी नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 35.0 डिग्री हो गया है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बेशक, मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ रही है, लेकिन पहाड़ों व टूरिस्ट प्लेस पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, मनाली का 28.0 डिग्री, डलहौजी 25.7 डिग्री, कुफरी का 21.4 डिग्री और नारकंडा का 21.2 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *