हिमाचल में तेंदुए का आतंक:एक रात में 25 भेड़ों का शिकार, बालीचौकी क्षेत्र के लोगों में दहशत, भेड़-पालक को लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के मंडी में तेंदुए ने एक ही रात में 25 भेड़ों को मार डाला। बालीचौकी क्षेत्र की भनवास पंचायत के लोग इससे दहशत में है। तेंदुए ने नलौट गांव में कौर सिंह की भेड़ों को बाड़े (पशुशाला) में घुसकर हमला किया। इससे भेड़पालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि कौर सिंह ने बुधवार शाम को अपनी सभी भेड़-बकरियां रोजाना की तरह पशुशाला में बंद किया। सुबह के वक्त जब वह भेड़ों को दोबारा चारा देने पशुशाला में पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कई भेड़ें पशुशाला के अंदर मृत पड़ी थीं, जबकि कुछ भेड़ें दरवाजे के पास और आसपास के क्षेत्र में बिखरी हुई मृत मिलीं। कुल 25 भेड़ों की मौत हो चुकी थी। कुछ भेड़ गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है। भेड़-पालक को लाखों का नुकसान कौर सिंह ने बताया कि भेड़-पालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने वन विभाग और सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। पशुपालक को मुआवजा दिया जाए: पूर्व प्रधान पंचायत की पूर्व प्रधान बंटी देवी ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पीड़ित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। उन्होंने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *